MP को मिलेगी 2 और नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर आ गए हैं। पीएम मोदी प्रदेश को 2 और देश को 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। वे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
इन वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
भोपाल इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
भोपाल जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
गोवा(मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
जानिए PM मोदी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम
पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 8.35 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
9.50 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
10.15 बजे स्टेट हेंगर से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे।
10.30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे वाया रोड
11.00 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पाँच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
11.05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए रवाना होंगे।
11.15 से 12.15 तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
12.30 बजे भोपाल की लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग से स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे।
12.55 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे।