MP : 170 जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए आज होगा मतदान, मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायकों को सौंपी गई ये ज़िम्मेदारी

भोपाल : मध्य प्रदेश के 170 जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार यानी आज होना है। इसके लिए निर्वाचित सदस्यों का सम्मेलन तैयार किया गया मतपत्र के माध्यम से होने वाले चुनाव के लिए पहले अध्यक्ष पद के चुनाव किए जाएंगे। उसके बाद उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।वहीं, मतदान के ठीक बाद मतगणना होगी और परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा।
वहीं, सुरक्षा के प्रबंध भी किए गए हैं। साथ ही मंत्री और स्थानीय विधायकों को बीजेपी ने निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि कांग्रेस व पूर्व मंत्री विधायक और प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनवाने के लिए जिम्मा सौंपा गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की माने तो सदस्य को नामांकन पत्र जमा करना होगा। जिसके बाद परीक्षण पीठासीन अधिकारी करेंगे। पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर के बाद मत पत्र वितरित किए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार के मत बराबर होते हैं तो लॉटरी निकाल कर इसका निर्णय लिया जाएगा।
बता दे कि प्रदेश की 313 जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव दो चरण में 27 और 28 जुलाई को होना है। जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव 29 जुलाई को है। चुनाव गैर दलीय आधार पर हुए हैं, इसलिए दोनों दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं।




