MP विधानसभाः यूपी का ‘रामायण चौपाई विवाद’ पहुंचा MP, चौपाई को लेकर सदन में हुआ बवाल

भोपाल। उत्तरप्रदेश का ‘रामायण चौपाई विवाद’ एमपी पहुंच गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा में रामचरितमानस की चौपाई को लेकर जमकर बवाल हुआ। दलित और महिलाओं पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ ने विधानसभा में रामचरितमानस की चौपाई का उदाहरण दिया। प्रश्नकाल की कार्रवाई महिला सदस्यों द्वारा संचालित किए जाने पर विजय लक्ष्मी साधौ ने तंज कसा है। बोली-यहां यत्र नारी पूज्यंते की बात हो रही है बाहर ढोर, गंवार, शूद्र, पशु नारी किया जा रहा है।
सदन में दिए गए बयान को लेकर विजय लक्ष्मी साधौ अड़िग है। कहा मैंने आखिर गलत क्या बोला है। प्रदेश की जो स्थिति है उसकी मैंने चौपाई में व्याख्या की है। उस वक़्त की परिस्थिति स्थिति में जो लिखा गया मैंने उस वक़्त वो बोला। प्रदेश में जो हो रहा है ग्रंथों में लिखा गया है। अपने हिसाब से BJP हर चीज की व्याख्या करती है। ढोर, गंवार, शूद्र, पशु और नारी। मैंने गलत क्या बोला है। पशुओं की हमने बात की, गायें सड़कों पर मर रही है, हाईवे पर मर रही है। शूद्र दलित की हमने बात कीस दलितों पर अत्याचार हो रहा है। हाल ही में जो 2 मामले हुए उसमें दो नारियों की हत्या हुई है जो आदिवासी और दलित थी। ये अपने हिसाब से तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे हैं। जनता सब चीजों को समझती है।