सभी खबरें

MP : EVM से ही होंगे नगरीय निकाय चुनाव, राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां जोरों पर है, पर नगरीय निकाय चुनाव कब तक संपन्न होंगे इसकी कोई जानकारी नहीं हैं। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। 

बीपी सिंह ने कहा कि अभी चुनाव की तारीख तय नहीं हुई हैं। चुनाव की तारीख तय करते समय परीक्षा, त्यौहार सब बातें ध्यान में रखी जाती हैं। निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव वेट कर सकते हैं परीक्षाएं नहीं। चूंकि अधिकांश पोलिंग बूथ विद्यालयों में बनाए जाते हैं इसलिए परीक्षाएं रोककर वोटिंग नहीं हो सकती हैं।

इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने बताया कि आगामी नगरीय निकाय के चुनाव ईवीएम (EVM) से ही होंगे। ईवीएम से चुनाव हो इसके लिए हम नोटिफिकेशन करा चुके हैं।

गौरतलब है कि बीते करीब 1 माह पहले बीपी सिंह ने कहा था कि 3 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button