Mission 2023 : कमलनाथ होंगे 77 साल के, यह उम्र है सन्यास की, न की CM का सेहरा बांधने का सपना देखने की : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल : हालही में प्रदेश कांग्रेस की हुई बड़ी बैठक में इस बात पर मुहर लगी के कांग्रेस एमपी में 2023 का विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी। मुख्यमंत्री का चेहरा भी कमलनाथ होंगे। अब इसको लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वह है, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष वह है नेता प्रतिपक्ष भी वही है ओर अब भावी मुख्यमंत्री भी वही होने इसकी भी उन्होंने घोषणा करवा दी है। ऐसे में कांग्रेस का हश्र क्या होने वाला है समझा जा सकता है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैदान में कांग्रेस पहले भी दिखती नही है आगे भी नही दिखने वाली है। कमलनाथ सड़क पर चलते नही है और विधानसभा में उन्हें उपस्थित रहना पसंद नही है। ऐसे में यह तय है कि कांग्रेस के दावे हमेशा की तरह दावे ही रह जाने वाले है। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ 2023 में जब चुनाव का नेतृत्व करेंगे तब उनकी उम्र 77 साल के आसपास रहेगी। यह उम्र सन्यास की है, न कि सीएम का सेहरा बांधने का सपना देखने की। ऐसा लगता है कि दरअसल कमलनाथ जी की नज़र में पार्टी में कोई और योग्य व्यक्ति है ही नही तभी तो वह सारे अहम पद वह खुद काबिज़ है।

मालूम हो कि सोमवार को हुई कांग्रेस की बड़ी बैठक में ये तय हो गया है कि मप्र में फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। कमलनाथ राज्य छोड़कर केंद्र की राजनीति में नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री का चेहरा भी कमलनाथ होंगे। यह बड़ा फैसला कांग्रेस की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बता दे कि मध्य प्रदेश में साल 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से जारी है। बीजेपी और कांग्रेस जी जान से जुट गए हैं। दोनों ही दलों की बैठकें भी लगातार जारी है।

Exit mobile version