MP: अनियंत्रित होकर पलटी बस;24 लोग हुए हादसे का शिकार

डिंडोरी। मध्यप्रदेश में लगातार सड़क हादसे के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर डिंडोरी से शहडोल जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा हैं कि बस में सवार 24 लोगों को गंभीर चोट आई है। जिसमें सात घायलों को डिंडोरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि घटना अनूपपुर जिला के करनपठार थाना क्षेत्र के गांव अमदरी के आगे बगदरा घाट की है। बस में सवार सभी ग्रामीण ग्राम धनुआ सागर के बताए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने शहडोल जा रहे थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।

Exit mobile version