मप्र : 24 घंटे में मिले 236 नए कोरोना के मामले, 6 हज़ार के करीब पहुंचा आंकड़ा, रोकथाम के लिए चर्चा का दौर जारी

मध्यप्रदेश/इंदौर/भोपाल – मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) लगातार अपने पांव पसार रहा हैं। हर 24 घंटे के भीतर यहां पॉजिटिव केस (Positive Cases) बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश (State) में कोरोना के 236 नए मामले सामने आए। जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5716 हो गई है। वही प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित (Corona Infected) होकर जान गवाने वालों की संख्या 261 हो चुकी हैं।
राजधानी भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। भोपाल इंदौर में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा हैं। बता दे कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंगलवार रात तक 78 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में 105 हो चुकी हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या प्रदेश मेें सबसे ज्यादा हैं।
वही, राजधानी भोपाल (Bhopal) में बीते 24 घंटों के दौरान मंगलवार रात तक 49 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इस तरह भोपाल में अब तक कोरोना वायरस के लगभग 1100 मरीज मिल चुके है। वहीं, शहर में अब तक 39 लोग अपनी जान गवा चुके हैं।
इधर, जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन अधिकारियों (District Administration Official's) और डॉक्टरों (Doctors) से बराबर चर्चा कर रहा है और कोरोना से मरने वालों लोगों पर कैसे अकुंश लगाया जाए इस पर भी चर्चा की जा रही हैं।




