खोजें

MP 12th Board Exams : परीक्षा से पहले अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक! प्रशासन कर रहा है ये दावे 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

MP 12th Board Exams : परीक्षा से पहले अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक! प्रशासन कर रहा है ये दावे 

मुरैना : गुरुवार से एमपी बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है। एमपी बोर्ड 12वीं का पहला पेपर (अंग्रेजी) का था, जो पूरी सुरक्षा और कोविड 19 प्रोटोकॉल के साथ कराया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के प्रवेश से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और मास्क भी जांचे गए। उन छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है जो कोविड पॉजिटिव हैं। 

लेकिन इन सबके बीच जो चौकाने वाली खबर सामने आई वो ये थी के अंग्रेजी का पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। मामला मध्यप्रदेश के मुरैना से सामने आया था जहां ये कहा जा रहा था की अंग्रेजी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार पेपर परीक्षा शुरू होन से पहले ही वायरल हो गया था। हालांकि जांच के बाद 12वीं के अंग्रेजी का वायरल पेपर फर्जी निकला। मतलब अंग्रेजी का पेपर लीक नहीं हुआ है। 

बता दे कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास के दावे कर रहा है। बावजूद इसके पेपर लीक होने की खबरें सामने आ रही है। भले ही अभी अंग्रेजी का पेपर फ़र्ज़ी निकला हो, लेकिन क्या आने वाले पेपर को लीक होने से रोका जा सकता है? ये इस समय प्रशासन के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है। 

बताते चले की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा के लिए करीब 12 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 

Exit mobile version