MP: रायसेन में चलती बाइक पर गिरा पेड़, एक की मौत, एक गंभीर

विदिशा। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के अंतर्गत सांची के नजदीक ग्राम ढकना चपना शासकीय स्कूल में विदिशा के मुखर्जी नगर निवासी मनोज श्रीवास्तव और दुर्गानगर विदिशा के निवासी राजेंद्र रघुवंशी शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं। दोनों बुधवार को शाम 4 बजे के लगभग बाइक पर सवार होकर संकुल केंद्र सलामतपुर की ओर जा रहे थे। सलामतपुर के पहले अचानक उनकी बाइक पर सड़क के किनारे लगा नीलगिरी का भारी भरकम पेड़ गिर गया।

दोनों के सिर पर पेड़ गिरने से वह नीचे आ गिरे। इस घटना में मनोज श्रीवास्तव की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजेंद्र रघुवंशी गंभीर रूप से घायल है। उन्हें पहले साची अस्पताल ले जाया गया वहां से देर शाम मेडिकल कॉलेज विदिशा रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मृतक मनोज श्रीवास्तव के शव का गुरुवार सुबह पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Exit mobile version