MP : मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव की धमकी, तुम्हें और तुम्हारे सभी समाज के लोगों को जान से मरवा दूंगा, ठिकाने लगा दूंगा
मध्यप्रदेश/अशोकनगर – अशोकनगर (Ashoknagar) के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र (Mungavali Assembly Constituency) के ग्राम हाजूखेड़ी में शनिवार को BJP प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव उपचुनाव के प्रचार के चलते गुरुद्वारे पहुंचे थे। जहां से उनका एक विवादित और धमकी भरा वीडियो सामने आया हैं। जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं।
BJP प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव द्वारा सिख समाज (Sikh society) को धमकी और गाली-गलौच करने की बात सामने आई हैं।
ब्रजेंद्र भड़क ने कहा कि – मैं कोई ऐसा-वैसा (अपशब्द कहे) नहीं हूं। मैं अमरोहा का यादव हूं। तुम्हें और तुम्हारे सभी समाज के लोगों को चुनाव के बाद ठिकाने लगा दूंगा। जान से मरवा दूंगा।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस कार्यकर्ता भगवान सिंह के एक बयान पर भड़क गए थे। जिसको लेकर बृजेन्द्र सिंह ने ऐसा बेतुका बयान दिया।
भगवान सिंह ने बताया कि मंत्री बृजेन्द्र ने गुरुद्वारे में मुझसे कहा कि तुम और तुम्हारे समाज के साथी चुनाव में मेरा विरोध कर रहे हो। यह ठीक नहीं हैं। इस पर मैंने कहा कि जब आप कांग्रेस में थे तो आपके लिए प्रचार करता था, लेकिन अब आप कांग्रेस में नही और मैं कांग्रेस प्रत्याशी के लिए काम कर रहा हूं।
भगवान सिंह का कहना है कि अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए ब्रजेन्द्र यादव जिम्मेदार होंगे।
इधर, कांग्रेस BJP प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव द्वारा दिए गए इस बयान पर हमलावर हो गई हैं। कांग्रेस के विधायक, पूर्व मंत्री जमकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP By-election) की तारीख अब नज़दीक आती जा रहीं हैं। जिसको देखते हुए प्रचार प्रसार तेज़ी के साथ बढ़ रहा हैं। वहीं, इसी प्रचार प्रसार में प्रत्याशी की जुबान फिसल रही है और विवादित बयान मीडिया में सुर्खियां बन रहे हैं।