MP: प्रदेश में आज लगेगा बीजेपी के दिग्गजों का ताँता

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ताबड़तोड़ तयारी कर रही है। जिसके चलते पार्टी के दिग्गज नेता लगातार प्रदेश में नजर बनाए हुए हैं। जिसके चलते प्रदेश में लगातार बड़े नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। जिसमें प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री भी शामिल है। चुनावी मैदान में जीता का विगुल बजाने के लिए बीजेपी जीतोड़ महेनत करने में लगी हुई है।
वहीं मिशन 2023 के तहत बीजेपी के दिग्गजों का आज प्रदेश में जमावड़ा रहेगा। फग्गनसिंह कुलस्ते, कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा और विक्रम वर्मा प्रदेश के दौरे पर है। बीजेपी के दिग्गज विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश के सभी 230 विधानसभाओं में बीजेपी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते सिवनी जिले के केवलारी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय धार जिले के गंधवानी व मनावर, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा झाबुआ जिले के पेटलावद, वरिष्ठ नेता प्रभात झा भिण्ड विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

.jpeg)


