ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: राजनीती में होगी घमासान: इन नेताओं को भुनाने में जुटी बीजेपी कांग्रेस

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनैतिक पार्टिया हर तरह से जितने के प्रयास में जुटी हुई है। साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी का कल 14 जुलाई को जन्मदिवस है। बता दें कि कुछ समय पहले उनके बेटे दीपक जोशी ने बीजेपी का दामन छोड़कर छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। ऐसे में अब कैलाश जोशी किसके राजनीति गुरु मने जाएंगे। ये बड़ा सवाल है? एक और बीजेपी दफ्तर में कल जोशी जी को याद किए जायेगा। वहीं दूसरी और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी पुष्पांजलि सभा का आयोजन होगा। वहीं दोपहर में श्यामला हील्स स्थित मानस भवन में जोशी परिवार कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे।

वहीं अब इसे लेकर बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि जोशी जी बीजेपी के थे और बीजेपी के ही रहेंगे। बीजेपी में जोशी जी को भरपूर सम्मान दिया गया है। बता दें कि कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को देवास जिले की हाटपिपल्या तहसील में हुआ था। वह जून 1977 से 1978 जुलाई तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है। तबीयत खराब रहने के कारण उन्होंने मुख्मयंत्री का पद छोड़ दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button