ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

MP : शिक्षा विभाग के एक आदेश में हुई बड़ी चूक, आया चर्चा में, फिर हुआ ये

भोपाल : प्रदेश की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया जाना है। भोपाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें सभी प्राथमिक माध्यमिक हाई स्कूल हायर सेकेंडरी के शिक्षक शामिल होंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया, लेकिन इस आदेश में विभाग से बड़ी चूक हो गई। आदेश जारी होते ही ये चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, इस आदेश में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को देश का पहला राष्ट्रपति बता दिया गया था। जबकि, सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के पहले उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद थे।

वहीं, आदेश जारी होते ही जैसे ही हलचल हुई विभाग ने तुरंत भूल सुधार ली और राष्ट्रपति के आगे उप लगा दिया गया। शिक्षा विभाग के आदेश में चूक होने पर संचालनालय ने गलती स्वीकारते हुए संशोधित आदेश किया जारी। आदेश में कहा कि डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को प्रथम उप राष्ट्रपति पढ़ा जाए। प्रथम राष्ट्रपति की जगह प्रथम उपराष्ट्रपति पढ़ा जाए। शिक्षा विभाग ने पहले जारी किये आदेश में चूक कर दी थी. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को राजेंद्र प्रसाद की जगह देश का पहला राष्ट्रपति बता दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button