
अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में बच्चों से खचाखच भरी स्कूल वैन पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गई। गनिमत रही कि रेलिंग टूटी नहीं जिसके चलते वैन नदीं में गिरने से थर गई। हादसे के वक्त वैन में 20 बच्चे सवार थे। लगभग 12 बच्चों को चोट आई है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा मुंगावली के ढिचरी गांव के पास हुआ है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद हर रोज की तरह स्कूल वैन बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी, तभी वैन केतन नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। हादसे के बाद ड्राइवर वैन को छोड़कर भाग गया। बच्चे वैन के अंदर ही दर्द से चीखते रहे। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
स्कूल प्रशासन और ड्राइवर की लापरवाही आई सामने
इस घटना में स्कूल प्रशासन और ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वैन ओवर लोड थी। सात सीटर वैन में करीब 20 बच्च सवार थे। बच्चों ने बताया कि ड्राइवर मोबाइल से गाना सुन रहा था, उसका ध्यान गाड़ी चलाने में नहीं था। इसी वजह से यह हादसा हुआ।