MP: प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने BJP नेताओं के अरमान पर फेरा पानी: नेता पुत्रों को नहीं मिलेगा टिकट

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस स्थिति में सभी नेता अपने बेटे को टिकट दिलाने की फ़िराक में लगे हुए हैं। लेकिन बीजेपी ने साफ कर दिया है कि इस बार टिकट वितरण में परिवारवाद नहीं चलेगा। गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दो टूक कहा कि मोदी जी ने परिवारवाद का कालम ही खत्म कर दिया। ऐसे में एमपी बीजेपी में नेता पुत्रों को टिकट नहीं मिलेगा। जिससे कई नेता पुत्रों के अरमानों पर पानी फिर जाएगा। वीडी शर्मा ने कहा कि टिकट उसे मिलेगा जो जीतने वाला होगा। बीजेपी में यदि कोई ये सोचकर चलेगा की परिवार के आधार पर टिकट मिलेगा, तो नहीं मिलेगा।
कमलनाथ की घोषणा पर बीजेपी का चौतरफ़ा हमला
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ कमीशन नाथ के तौर पर पहचाने गए हैं. उनकी सरकार में किसान खून के आँसू रो रहे थे और आप के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन के अंदर अगर कर्ज़ा माफ़ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हटा दूँगा. किसानों का कर्ज़ा माफ़ नहीं किया गया है. आज मैंने देखा कई प्रकार की घोषणा वादा करने का आज पुनः प्रयास किया है. 2018 के चुनावों में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह उस समय भी कई प्रकार के उन वादों में एक बताया था.




