सभी खबरें

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने माना, है "18 प्लस" वालों के लिए वैक्सीन की कमी, कही ये बड़ी बात

मध्यप्रदेश/भोपाल : प्रदेश में 45 प्लस वालों के साथ ही 18 प्लस वालों को भी कोरोना वैक्सीन कराया जा रहा है, लेकिन कई जगह पर वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीनेशन के लिए या तो लाइन नजर आ रही है या फिर लोगों को डोज की कमी के कारण लौटाया जा रहा हैं। अब तक केंद्र सरकार से कम डोज मिलने को लेकर सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया था लेकिन अब सरकार के मंत्री मान रहे है वैक्सीन की कमी हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन की कमी हैं। केंद्र से 45 प्लस वालों के लिए वैक्सीन डोज मिल रहे, लेकिन 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन की कमी हैं। वैक्सीन की कमी को दूर करने के लिए सरकार ग्लोबल टेंडर करने जा रही हैं। इसकी प्रक्रिया लगभग तय हो गई हैं। 

बता दे कि यह पहला मौका है जब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने माना है कि केंद्र से प्रदेश को पर्याप्त व्यक्ति की उपलब्धता नहीं हो रही है और इसकी कमी को पूरा करने के लिए सरकार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेंडर करने की तैयारी में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button