MP : कांग्रेस नेता के बेटे ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, लव जिहाद का एंगल, आरोपी गिरफ़्तार

राजगढ़ : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से बड़ा मामला सामने आया है जहां एक युवती ने कांग्रेस नेता एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान के बेटे दानिश खान पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने दानिश खान को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
ये है पूरा मामला
ब्यावरा निवासी युवती ने पुलिस को कही हुई शिकायत में बताया की 2018 में वह नरसिंहगढ़ में रहती थी और उस समय वह नाबालिग थी। इस दौरान नरसिंहगढ़ में रहने वाले आरोपी दानिश ने दोस्ती कर उसे घुमाने के बहाने कार में ले गया। और सुनसान रोड पर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया की दानिश ने कुछ अश्लील तस्वीरें भी खींच ली। इसके बाद उसने तस्वीरों को पब्लिक करने की धमकी देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।
पुलिस ने बताया की परेशान होकर दो वर्ष पहले पीड़िता नरसिंहगढ़ शहर छोड़कर ब्यावरा रहने के लिए चली गई थी। इस बार जब वह नरसिंहगढ़ में अपने रिश्तेदार के यहां रक्षाबंधन मनाने के लिए आई और बाजार गई तो आरोपी दानिश ने उसे देखा और फिर ब्लैकमेल करने लगा। जिसे परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
इधर, ब्यावरा निवासी युवती की शिकायत पर नरसिंहगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि दानिश के खिलाफ एक युवती ने शिकायत की थी, जिसकी जांच के बाद पर धारा 376, 354 सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। कहा जा रहा है कि पुलिस विवेचना एवं युवती के बयानों के आधार पर पॉक्सो एक्ट एवं बालकों के प्रति यौन उत्पीड़न की धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस मामले में लव जिहाद का एंगल भी देखा जा रहा है। पुलिस जांच के बाद आरोपी पर ओर भी धाराएं बढ़ा सकती है।




