सभी खबरें

सिहोरा : कारगिल के शहीदों को किया नमन, गोसलपुर में आयोजन

सिहोरा से सतेंद्र तिवारी की रिपोर्ट – भारत देश के शहीदों के सम्मान में मनाया जाने वाला विजय कारगिल दिवस जन सेवा समिति के तत्वाधान में स्टेशन तिराहा मे बने शहीद पुरुषोत्तम गड़ारी के प्रतिमा स्थल पर देश की सीमाओं की रक्षा की खातिर प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल में हुए शहीद सैनिकों की याद में विजय कारगिल दिवस के मौके पर शहीद स्मारक पर शहीदों को दीपक जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार बलराम पटेल ने कहां की हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। जब हमारे वीर योद्धाओं ने ढाई माह तक की लंबी जंग लड़कर पाकिस्तान के धोखे का जवाब देकर कारगिल की सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ी पर तिरंगा फहराया आगे उन्होंने बताया की इस युद्ध में देश के लगभग 527 से अधिक वीर योद्धा शहीद हुए थे। वही तेरह सौ से ज्यादा हमारे जवान घायल हुए थे। यह दिन उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पण करने का है। जिन्होंने हंसते-हंसते मातृभूमि की रक्षा के लिए मौत को गले लगा लिया था। कारगिल विजय दिवस भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। यह दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान में मनाया जाता है ।
इस मौके पर जन सेवा समिति के अध्यक्ष हेमचंद असाटी ,बलराम पटेल, जगमोहन सिंह चौहान, राजेंद्र तिवारी, धनीराम यादव, लल्लू अवस्थी, राज मोरे, राजेंद्र सिंह परिहार, नरेश तंतुवाय, बृजमोहन पटेल, अभिषेक पटेल, गनपत सिंह चौहान, अर्पित चौबे, दीपक प्रीवानी, रामराज पटैल, नीलेश दुबे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button