सभी खबरें

MP: शाजापुर आज से 2 दिन के लिए Lock, इन 13 शहरों को भी 2 दिन बंद करने की तैयारी, फैसला जल्द

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्य प्रदेश में कोरोना दिन पर दिन बेकाबू होता नजर आ रहा हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में एमपी देश में सातवें स्थान पर पहुंच गया हैं। मध्यप्रदेश में सर्वाधिक पॉजिटिविटी रेट 20% भोपाल में हैं। इसके अलावा इंदौर, बड़वानी, नरसिंहपुर और खरगोन में 15%-15%, रतलाम में 14%, बैतूल में 13%, जबलपुर में 12% और ग्वालियर और उज्जैन में 9% पॉजिटिविटी रेट हैं। प्रदेश के कोरोना संक्रमित रोगियों में से 61% रोगी होम आईसोलेशन में हैं, जबकि 39% मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इस बढ़ते पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए सरकार ने मध्यप्रदेश में ओर सख्तियां बढ़ाने की तैयारी कर ली हैं। 

बता दे कि शाजापुर में 7 अप्रैल यानी आज की रात 8 बजे से 10 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया हैं। वहीं, भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 13 शहरों में भी रविवार के साथ शनिवार को भी लॉकडाउन लगाया जा सकता हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका फैसला जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी पर छोड़ा हैं। अभी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बड़वानी, बैतूल, खरगोन और रतलाम में संडे लॉकडाउन लगाया जा रहा हैं। इन शहरों के अलावा इस संडे से मुरैना में भी लॉकडाउन किया जाएगा।  

ये बातें मुख्यमंत्री (CM) शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 की रिव्यू मीटिंग में कहीं। इसमें जिलों और निजी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का समय कम ही रखा जाएगा।

इस से पहले मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3722 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 313971 हो गई हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4073 पहुंची हैं। सबसे ज़्यादा मामले आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आए यहां बीते 24 घंटों के दौरान 805 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74029 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 977 लोग जान गवां चुके हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 582 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54637 हो गई हैं। शहर में अब तक कोरोना के 640 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button