MP: नगर निगम के सात हजार कर्मचारी आज हड़ताल पर, तीन सूत्रीय मांगो को लेकर करेंगे आंदोलन

- नगर निगम के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की आज हड़ताल
- एक दिन की ही करेंगे हड़ताल कामकाज आज रहेंगे ठप
- मांगो को लेकर एक्शन में हैं निगम कर्मचारी
भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश में नगर निगम कर्मचारी लगातार अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. पहले ग्वालियर में और आज राजधानी भोपाल में 7 हजार कर्मचारी हरताल पर बैठेंगे. हड़ताल पर बैठने वाले कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. उनका कहना है की हमारी मांगो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और अगर नगर निगम कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी नहीं करेंगे तो शहर को बड़ी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
इन विभागों के कर्मचारी होंगे शामिल
मांगो को लेकर अब नगर निगम के कर्मचारी एक्शन ले रहें हैं, अब नगर निगम के सफाई अमले के साथ-साथ विभिन्न विभागों में पदस्थ स्टॉफ ने भी आंदोलन का मन बना लिया है। बता दें की निगम के वाहन चालक, सफाई कर्मचारी, दरोगा, सुपरवाइजर और ऑपरेटर्स यह सभी लोग हड़ताल में शामिल होंगे. सफाई समेत शहरी व्यवस्था के कामकाज आज ठप रहेंगे. दरअसल, नगर निगम कर्मचारियों की मांग है की उनकी तीन सूत्रीय मांगों को पूरा किया जाए इसलिए सभी विभागों के कर्मचारी आज मिलकर हड़ताल पर बैठ रहें हैं.




