ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: परिवहन अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप: ARTO खान धर्म के आधार पर करती है भेदभाव

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में परिवहन विभाग कि एआरटीओ अनपा खान पर गंभीर आरोप लगे है। अनपा खान पर आरोप है की वो धर्म के आधार पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करती है और वर्ग विशेष के कर्मचारियों को फायदा पहुंचाती है। इस भेदभाव को लेकर आरटीओ के कर्मचारियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरटीओ संजय तिवारी को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

आरटीओ संजय तिवारी से शिकायत करते हुए आरटीओ एजेंटों ने लिखा है कि अनपा खान वर्ग विशेष के एजेंट के तुरंत काम करती हैं, जबकि हिंदू भाइयों के एजेंटों का कोई काम नहीं करती है। इसके साथ ही शिकायत में आरोप ये भी लगाए हैं कि हिंदू एजेंटों से काम के लिए मनमाने पैसे वसूल किए जाते हैं और काम भी नहीं किए जाते हैं। जिससे वो परेशान हैं और शिकायत करने पर धमकी देती है कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। ऐसी परिस्थिति बनी रही तो RTO में कभी भी हिंदू मुस्लिम का दंगा हो सकता है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए, क्योंकि ये पिछले 5 साल से चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button