Congress के वरिष्ठ नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह परिहार का निधन हो गया हैं।
बताया जा रहा है कि ब्रजमोहन सिंह परिहार बीते दिनों कोरोना के शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें ग्वालियर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह 5 बजे उनका निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह तड़के लगभग साढ़े चार बजे हृदयगति रुक जाने से उनका दुखद निधन हो गया। खास बात ये है कि मृत्यु से कुछ समय पहले उनकी कोरोना की नई रिपोर्ट आई थी जो नेगेटिव थी।
बता दे कि ब्रजमोहन सिंह परिहार के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ उठी हैं। कांग्रेस पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया हैं।




