सभी खबरें

सरदारपुर : "ना काहू दोस्ती और ना काहू से बैर है", अधिक से अधिक युवाओं को दिलाएंगे रोजगार – मंत्री राजवर्धन सिंह

सरदारपुर से जगदीश मारू की रिपोर्ट – सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र का ग्राम दत्तीगाँव हाल ही में सिंधिया समर्थकों मे से मध्यप्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री बनाये गये राजवर्धनसिंह दत्तीगाँव का गृह क्षैत्र हैं। जब राजवर्धनसिंह दत्तीगाँव का काफीला बदनावर तहसील के संदला से राजोद, बोला, सरदारपुर, राजगढ़ होते हुए दत्तीगाँव पहुँचा तो रास्ते भर मे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं दत्तीगाँव समर्थकों ने मंच, बैनर लगाकर पुष्पमालाएँ पहना कर गर्मजोसी के साथ स्वागत किया। 

इस दौरान मीडिया से चर्चा मे उद्योग मंत्री दत्तीगाँव ने कहा कि सरदारपुर-बदनावर क्षैत्र के साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश मे जहाँ जहाँ भी उद्योग हेतु पर्याप्त भूमि होगी वहाँ अधिक से अधिक उद्योगों का विस्तारीकरण किया जायेगा ताकि मध्यप्रदेश के मजदूर वर्ग को पलायन ना करना पड़े। इसी के साथ  दत्तीगाँव ने विरोधीयो को संदेश देते हुए कहा कि “ना काहू दुश्मनी और ना काहू से बैर है” सम्पूर्ण क्षैत्रवासीयो को हमने हमारे परिवार के समान माना है और मानते रहेगे और जो भी साथ आता जायेगा उसे साथ लेते चलेंगे। 

 

 

जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल एवं भाजपा नेता बलबहादुरसिंह के नेतृत्व मे सरदारपुर एवं राजगढ़ मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगाँव का स्वागत वंदन किया! यहां राजगढ़ एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोषी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओंं द्वारा आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान भाजपा नेता बलबहादुरसिंह छड़ावद, जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, ज्ञानेंद्र मूणत, कुणालसिंह राठौर (टिमाईची), अंतिम ठाकुर, दाऊ मौलवा, अखिलेश यादव, दिपक गर्ग आदि मौजूद रहें! वही दत्तीगांव मित्र मंडल, भाजपा राजगढ़ मंडल एवं ग्रामीण मंडल, सर्राफा एसोसिएशन, मुस्लिम समाज आदि बैनर तले स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि जनता की बदोलत मध्यप्रदेश शासन ने मुझेे यह जवाबदारी दी है। हम सबको मिलकर प्रदेश सहित देश को नई ऊंचाइयां देना है। गांव गांव का विकास करना है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button