राज्यों से

रेप विक्टिम को सांसद साध्वी प्रज्ञा ने ठहराया गलत, कहा दंड तो मिलेगा, ये है पूरा मामला

भोपाल : हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, इस बार उन्होंने एक रेप विक्टिम को ही गलत ठहरा दिया है। उन्होंने भोपाल में रेलवे के ADRM गौरव सिंह पर लगे रेप के आरोप का जिक्र करते हुए कई बड़ी बातें की।

बता दे कि सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह इंडियन ट्रेन कंट्रोलर्स एसोएिसएशन के कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। इसी दौरान उन्होंने इस घटना के ज़िक्र करते हुए रेप विक्टिम को ही गलत ठहरा।

साध्वी प्रज्ञा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की ‘एक नाम लेकर बोलती हूं, क्योंकि पेपर में न्यूज आई है। कोई गौरव सिंह करके ADRM हैं। उन्होंने किसी सहकर्मी का यह कहते हुए शोषण किया कि हम तुम्हारी अनुकंपा नियुक्ति करवा देंगे। तुम्हारी सर्विस लगवा देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने जानकारी ली है कि महिला की शादी होने के बाद भी ADRM उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसलिए उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया और ये केस खुला।

सांसद साध्वी ने कहा की कहीं न कहीं उस महिला की भी गलती है। अगर किसी ने लोभ दिया है, लालच दिया है, उसी लोभ और लालच में आकर आपने खुद को उसको समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति आपका अधिकार था। आप DRM के पास जाती। आप अधिकारियों के पास जाती। आप जनप्रतिनिधियों के पास जाती कि हमें लोभ दिया जा रहा है, लालच दिया जा रहा है।

महिला को एक बार तो आना चाहिए था और बताना चाहिए था कि हमारे साथ ये हो रहा है। पहले आपकी स्वीकृति, क्योंकि आपने अपने को समर्पित किया लोभ में आकर, ये महिला की गलती। एक साल-डेढ़ साल हो गया और फिर आप उसकी शिकायत करोगी, मुझे लगता है ये गलत है।

इतना ही नहीं साध्वी प्रज्ञा ने इस दौरान ये भी कहा की – मैं किसी का पक्ष नहीं ले रही। महिला की गलती है, इसलिए महिला की गलती बता रही हूं और जहां पुरुष की गलती है, वहां पुरुष को बता रही हूं। मैंने DRM से पूछा कि क्या कार्रवाई हुई? बताया गया है कि उनको सस्पेंड किया गया है। FIR हुई है। फरार है, इसलिए इनाम घोषित हुआ है। दंड तो मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button