31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP: खरगोन दंगे का इनामी आरोपी गिरफ्तार

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन शहर के बहुचर्चित दंगा मामले में दो हजार का इनामी रिटायर्ड एएसआई आरोपी गिरफ्तार हो गया है। कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से चल रहे आरोपी नासिर पिता नजीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 2 महीने पहले जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। याचिका खारिज होने के बाद से ही आरोपी नासिर फरार चल रहा था। आपको बता दें कि रिटायर्ड एएसआई नासिर के खिलाफ पथराव, तोड़फोड़, आगजनी, विस्फोट करना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में खरगोन दंगे मामले में कई अहम खुलासे हो सकते है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।