रीवा : सायकल यात्रा से पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की 32 हज़ार रुपये की सायकल चोरी, खोजने में जुटी जीआरपी

रीवा : आज से विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता गिरीश गौतम हफ्ते भर की साइकिल यात्रा शुरू करने जा रहे थे, लेकिन खबर है कि जिस सायकल से वो अपनी विधानसभा में यात्रा करने वाले थे वो चोरी हो गई है। जिसके बाद 32 हज़ार रुपये की इस सायकल को खोजने में जीआरपी रीवा जुटी गई है। ये सायकल कैसे और कहां से चोरी हुई इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है, जीआरपी गिरीश गौतम की साइकिल को ढूंढ़ने के लिए पूरा दम लगा रहीं है। 

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता गिरीश गौतम की साइकिल यात्रा 24 अक्टूबर को पड़रिया गांव से शुरू होनी थी और 31 अक्टूबर को देवतालाब स्टेडियम में इसका समापन होना था। खास बात ये है कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की मौजूदगी में उनकी ये यात्रा शुरू होनी थी। जबकि साइकिल यात्रा का समापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में होना था।

इस बार की साइकिल यात्रा के बारे में गौतम का कहना था कि वो साइकिल से अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे ताकि लोगों से नजदीक से मिल सकें और उनकी समस्याओं को जान सकें।

वहीं, यात्रा प्रभारी राहुल गौतम के अनुसार इस यात्रा में विधायक गिरीश गौतम मतदाताओं के घर-घर जा कर मिलेंगे। गांव में सभाएं करेंगे। कहा तो यहां तक जा रहा है कि हफ्ते भर में वो 70 सभाओं को संबोधित करेंगे। इस पूरी अवधि में वो जिस गांव में यात्रा पहुंचेगी उसी गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे। चौपाल लगेगी जिसमें वो जनसमस्याओं से वाकिफ होंगे।

बता दे कि एमपी और खास तौर पर देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए गौतम की साइकिल यात्रा कोई नई बात नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी वो दो बार साइकिल यात्रा कर चुके हैं। यह उनकी तीसरी साइकिल यात्रा है। लेकिन उनकी यह साइकिल यात्रा की घोषणा से सियासी हलचल जरूर तेज हो चली थी।
 

Exit mobile version