MP : लौटेगा बारिश का दौर, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल : मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कि बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन गया है। यह शनिवार से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश कराएगा। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर अति बारिश का दौर इसलिए शुरू होगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लगातार दूसरी बार सिस्टम सक्रिय हुआ है। यह सिस्टम ओडीशा से होकर छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ सकता है। इसके असर से पूर्वी मप्र के जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। मौसम विभाग का कहना है कि रुक-रुककर वर्षा का दौर 23 अगस्त तक चल सकता है।

मौसम विभाग ने शनिवार को जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग के सभी जिलों के साथ-साथ कई जगहों पर भारी से अति भारी बारीश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, इंदौर और भोपाल सहित तीन अंचलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी सहित शहडोल, अनूपपुर और उमरिया में कहीं-कहीं अतिवृष्टि होने के भी आसार हैं।

Exit mobile version