ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: रक्षक बना भक्षक: विदिशा में पुलिस ने होमगार्ड कर्मचारी पीटा; देखें VIDEO

विदिशा। मध्यप्रदेश में आये दिन पुलिस की गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे हैं। यदि रक्षक ही भक्षक बन जाये तो आम जनता की रक्षा को करेगा। तजा मामला विदिशा से सामने आया है। जहाँ एक पुलिसकर्मी होमगार्ड कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए नजर आया। शासकीय चिकित्सालय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी लक्ष्मण सिंह राजपूत का होमगार्ड के साथ मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में पुलिस कर्मचारी होमगार्ड सैनिक को गालियां देते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं होमगार्ड सैनिक के साथ डंडे से मारपीट भी की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो के बाद से एक सवाल खड़ा हो गया है कि जब सार्वजनिक चिकित्सालय में एक सरकारी कर्मचारी दूसरे सरकारी कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार कर सकता है, तो सामान्य लोगों के साथ कैसा व्यवहार होता होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button