ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP:सवाल पर सियासत जारीः कमलनाथ और शिवराज ने एक दूसरे पर की सवालों की बौछार

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच लगातार सवालों का सिलसिला जारी है। इसी बीच CM शिवराज ने कहा कि मैं कांग्रेस की झूठ को लगातार उजागर करने का अभियान चला रह हूँ। कांग्रेस सिर्फ इधर उधर की बात करती है, जनता जाने कांग्रेस ने पहले कितना झूठ बोला है। सारे झूठों को को उजागर करना है। साथ ही कमलनाथ सवाल पूछते हुए कहा कि मेरा खेत मेरा तालाब योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल योजना को बनाए रखने के लिए रियायती ब्याज दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराने का वादा किया था। लेकिन किसी को रियायती ब्याज दरों पर ऋण नहीं दिया गया। आपके वादे का क्या हुआ कमलनाथ जी।

CM शिवराज का सवालों पर कमलनाथ का पलटवार
प्रश्नोत्तर को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सवाल पर कमलनाथ ने सवाल पूछा है। कमलनाथ ने ट्विट का लिखा कि मध्यप्रदेश की जनता जब खेत का सवाल करती है तो आप खलिहान की बात करने लगते हैं। शिवराज जी सवालों से भागिये मत। आपने किसानों से वादा किया था कि “मंडियों में कृषकों को फसल विक्रय मूल्य की 25% तक की राशि को नगद भुगतान के रूप में देने आवश्यक कदम उठाएंगे।” यह कदम क्यों नहीं उठे, आपके हाथ किसने बांध रखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button