ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: कांग्रेस में जनप्रिय और दस जनपथ प्रिय नेता, दोनों DK लगाएंगे वाट- मिश्रा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीती में लगातार बयानबाजी बढ़ती ही जा रही हैं। एक बार फिर गृहमंत्री ने कांग्रेस की बैठक रद्द होने को लेकर कहा कि 24 मई, 26 मई, अब आगे गई। तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख। दरअसल, कांग्रेस में दो तरह के नेता हैं। एक “जनप्रिय और दूसरे दस जनपथ प्रिय”। जन प्रिय नेताओं की वाट लगा रखी। प्रदेश में जीतू पटवारी, अरुण यादव को कोई पूछ नहीं रहा है, हाशिए पर करने की कोशिश की जा रही है। और जो दस जनपथ प्रिय हैं, उनको आगे बढ़ाते है। प्रदेश में दोनों डीके कांग्रेस की वाट लगाएंगे। कांग्रेस का अस्तित्व समझ में आ रहा हैं।

दिग्विजय सुर्खियों में बने रहने बगैर तथ्यों के देते रहते हैं बयान
साथ ही गृहमंत्री कांग्रेस के आजीविका मिशन पर आरोप लगाने वाले सवाल कहा कि दिग्विजय सिंह सुर्खियों में आने के लिए बगैर तथ्यों के और प्रमाण के बयान देते हैं, इसलिए उनके बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। कांग्रेस चरित्र हत्या, बदनाम करने की राजनीति करती है। प्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह को, बंटाधार को अच्छी तरह से जानती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button