सभी खबरें
MP Panchayat Elections : जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान, सामने आई ये बड़ी अपडेट

भोपाल : लंबे समय से पंचायत चुनाव का मामला टलता जा रहा है। लेकिन अब आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ज्यादा देरी ना करते हुए चुनाव आयोग इसपर बड़ा फैसला ले सकता है।
दरअसल, सभी जिलों में परिसीमन का काम पूरा होने के बाद वोटर लिस्ट पर काम शुरू कर दिया है, जो 25 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद फाइनल फोटोयुक्त वोटर लिस्ट ग्राम पंचायतों में लगाई जाएगी।
माना जा रहा है मई से पहले अप्रैल के आखरी सप्ताह में फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जा सकती है और मई या फिर जून में चुनाव की तारीखों को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
वहीं, दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टी भी एक्टिव मोड में आ गई है और अपने अपने जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी है।




