MP Panchayat Elections : सामने आई बड़ी अपडेट, कलेक्टरों को सौंपी गई अहम ज़िम्मेदारी

भोपाल : जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी कलेक्टर होंगे। जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उप सरपंच के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी निर्वाचन करायेंगे। ये बात राज्‍य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने कही।

दरअसल, राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिसमें कलेक्टरों को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

ऐसा होगा पूरा कार्यक्रम

ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन

जनपद पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन

वहीं, जिला पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 29 जुलाई 2022 को होगा।

Exit mobile version