MP Panchayat Elections : चुनाव चिन्ह का किया गया आवंटन, किसी को मिलेगी घंटी तो कोई हल-कुल्हाड़ी के साथ उतरेगा मैदान में

भोपाल : मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिल गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने महापौर और पार्षद पदों के साथ जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पदों के प्रत्याशियों के लिए 329 चुनाव चिन्ह को अधिसूचित किया है। इनमें सबसे ज्यादा चुनाव चिन्ह वाद्य यंत्र हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह का कहना है पंच सरपंच, जनपद पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है, इसमें प्रत्याशियों के लिए अल्फा बेट के हिसाब से ही चुनाव चिन्हों दिए जाएंगे।
यहां जानें किसके लिए क्या होगा उम्मीदवारों का चुनाव चिन्ह
पंच पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्ह
पंचायत चुनाव में पंच पद के प्रत्याशियों के लिए सीढ़ी, फावड़ा, बाल्टी, हल, कुल्हाड़ी, बिजली का स्विच, मक्के का भुट्टा, कैंची, केतली और बेलन चुनाव चिन्ह आवंटित हुए हैं।
सरपंच पद के लिए चुनाव चिन्ह
चश्मा, कांच का गिलास, फलों सहित नारियल का पेड़, हस्तचलित पंप, ताला और चाभी, अनाज बरसाता हुआ किसान, सब्जियों की टोकरी, घंटी, टेबल लैंप, खंभे पर ट्यूब लाइट, हार, किताब, स्टूल, कलम दवात, कुआं, गेहूं की बाली, बस, पुल, नल, लट्टू, जग, हॉकी और गेंद, टोप और वायलिन चुनाव चिन्ह होंगे।
जनपद पंचायत के सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह
ब्लैक बोर्ड, बरगद का पेड़, झोपड़ी, ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, तराजू, फसल काटता हुआ किसान, मशाल, अलमारी, छत का पंखा, टेलीविजन, रेल का इंजन, टेलीफोन, डीजल पंप, प्रेशर कुकर, कप प्लेट, लेटर बॉक्स, आरी, कंघी, ढोलक, ड्रम, भोंपू, चारपाई और दरवाजा चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं।
जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह
तीर कमान, दो पत्तियां, उगता सूरज, पतंग, छाता, गाड़ी, लालटेन, फावड़ा और बेलचा, बिजली का बल्ब, सिलाई मशीन, हाथ चक्की, टेबल पंखा, स्लेट, रेडियो, हारमोनियम, दो तलवार और एक ढाल, पिचकारी, मटका, अंगूठी, बल्ला, चाभी, मोमबत्ती, कढ़ाई, सीटी, सिर पर टोकरी सहित औरत, लड़का-लड़की, नाव, बैंच, गैस सिलेण्डर, गैस स्टोव, सिगड़ी, संसी, गैस बत्ती, गुब्बारा, मेज, कुर्सी, मोरपंख, पीपल का पत्ता और सूरज मुखी जैसे चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे।
गौरतलब है कि चुनाव गैर राजनीतिक दल के आधार पर हो रहे हैं इसलिए प्रत्याशियों को स्वतंत्र रूप से चुनाव चिन्ह दिए जा रहे हैं। इस बार मजेदार चुनाव चिन्ह मिले हैं। चुनाव चिन्ह इतने मजेदार हैं कि प्रचार भी रोचक होगा।




