सभी खबरें

MP : इन शहरों में लग सकता है नाईट कर्फ्यू, बदल सकता है दुकान खोलने-बंद करने का समय, फ़ैसला जल्द

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई हैं। जिसके बाद शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया हैं। बढ़ते मामलों को देख शिवराज सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों पर मॉनीटरिंग की जा रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना संबंधी सभी सावधानियां बरती जाये।

वहीं, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि कोविड की रोकथाम के लिए अगर जरूरत पड़ती है, तो कलेक्टरों द्वारा जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकेगा। खबरों की मानें तो  महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों के साथ कुछ शहरों में रात्रि कर्फ्यू लगाने के साथ दुकानों के खुलने और बंद होने का समय भी घटाया जा सकता हैैं।

इधर, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की ओर से मिले सुझावों में दुकानें रात 11 बजे बंद करने और सुबह 7 बजे खोलने की बात कही गई हैं। वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए रात्रि का कर्फ्यू भोपाल, इंदौर के शहरी क्षेत्र में हो सकता हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार शुक्रवार को इसका निर्णय लेगी। 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 344 नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो की मौत हुई है लेकिन 230 मरीज ठीक भी हुए हैं। छिंदवाड़ा और मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई हैैं। भोपाल, इंदौर, बैतूल, जबलपुर, छिंदवाड़ा जैसे जिलों में कोरोना बढ़ने के मद्दे वहां विशेष सावधानियां रखने के निर्देश भी कलेक्टरों को दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button