MP NEWS: सीधी ‘पेशाब कांड’ पीड़ित ने बनेगा नेता

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड के पीड़ित की पॉलिटिक्स में एंट्री हो गई है। पीड़ित दशमत रावत ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ज्वॉइन कर ली है। वहीं उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर उनकी सुध नहीं लेने का आरोप भी लगाया।

दशमत रावत ने CM शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा, “चार महीने तक मुझे पुलिस सुरक्षा मिली लेकिन इस दौरान मुझसे किसी ने बात करने की कोशिश नहीं की और न ही किसी ने मेरे फोन का जवाब दिया। सिर्फ एक पार्टी है जिसे मेरी चिंता है और वह आजाद समाज पार्टी, इसलिए मैं इस पार्टी में शामिल हो गया हूं।”

बता दें कि इस साल जुलाई में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कथित बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी दशमत रावत पर सिगरेट पीते हुए पेशाब करने का वीडियो सामने आया था। इस मामले ने मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुर्खियां बटोरीं थी। ये मामला सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाओं में रहा था।

 

Exit mobile version