सभी खबरें

निकाय चुनाव के बीच मध्यप्रदेश में निगम मंडलों के चेयरमैन पदों पर होगी नियुक्तियां !

 भोपाल : मध्यप्रदेश में निगम मंडलों के चेयरमैन पदों पर जल्द ही नियुक्ति होने वाली है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो महीने के अंत तक नामों का ऐलान हो सकता है। पूर्व सरकार बदलने के बाद से ही निगम मंडल अध्यक्ष के पद खाली पड़े हैं। मंत्री बनने से रह गए नेताओं को उम्मीद है कि यहां नहीं तो वहां उन पर सरकार की कृपादृष्टि हो जाएगी। दावेदारों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ और दिग्विजय के समर्थकों की लंबी कतार है।
फरवरी के अंत में अधिकांश निगम मंडलों में नियुक्तियां हो सकती है
कांग्रेस पार्टी के भीतर से लगातार इन नियुक्तियों की मांग उठ रही थी। लेकिन इस मामले को तत्कालीन सरकार ने होल्ड पर रखा था। अब निकाय चुनाव जब सिर पर है तब राजनीतिक दबाव और कांग्रेस में मचा घमासान खत्म करने के लिए इनमें नियुक्तियों की तैयारी हो रही है।
इन्हें मिल सकता है मौका
कमलनाथ के लिए छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से विधायकी छोड़ने वाले दीपक सक्सेना को राज्य खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को राज्य योजना का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि इस पद के लिए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा के नामों पर भी चर्चा है। वहीं शोभा ओझा को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।  इस तरह के तमाम कई और दावेदार हैं।
इधर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है
प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। अभी तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है, जनता हाहाकार कर रही है। सिर्फ नेताओं का विकास हो रहा है। रेत माफिया के साथ तरह-तरह के माफिया सक्रिय हैं. सरकार जनता को सिर्फ छलने का काम कर  रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button