MP : एक दिन में मिले 2 हज़ार से ज़्यादा Corona के नए मामलें, मचा हड़कंप
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अभी थमती हुई नज़र नहीं आ रहीं हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। साथ ही साथ प्रदेश में कोरोना आए दिन नए नए रिकॉर्ड बना रहा हैं।
बीते 24 घंटे में मप्र में एक बार फिर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ हैं। प्रदेश में पहली बार 2 हज़ार से ज़्यादा नए मामलें एक साथ सामने आए हैं। जिसने शासन प्रशासन की चिंता को और बड़ा दिया हैं।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यानी गुरुवार को 2187 नए मामले आए हैं। यह पहला मौका है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज सामने आए हैं। बता दे कि अभी तक हर रोज़ करीब 1500 से कम या उस से ज़्यादा मामले सामने आ रहे थे।
2187 नए मरीज़ मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 81 हजार 379 हो गई। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 1661 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं प्रदेश में अब कुल 18433 एक्टिव केस हैं।
बता दे कि, इन चार महानगरों (इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर) में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में सबसे ज़्यादा मामले सामने आए है, यहां बीते 24 घंटे में 312 मरीज़ मिले हैं। इसके बाद ग्वालियर में 184 जबकि भोपाल में 205, और जबलपुर में 167 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी मरीज़ मिले हैं।