सभी खबरें

कांग्रेस के सब नेता बनना चाहते है "पप्पू", तो आप समझ सकते है कि कांग्रेस की हालत क्या होगी? विश्वास सारंग 

भोपाल : दिल्ली कैंट से सटे इलाके में नाबालिग दलित बच्ची की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय की मांग करते हुए बच्ची के माता-पिता के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की थी। राहुल गांधी के ट्वीट के खिलाफ राष्ट्रीय बाल आयोग की शिकायत के बाद ट्विटर ने उनके अकाउंट पर अस्थाई रोक भी लगा दी थी।  

राहुल गांधी के अकाउंट पर अस्थाई रोक लगने के बाद से ही जहां एक तरफ कांग्रेस में आक्रोश है तो वही दूसरी तरफ भाजपा राहुल गांधी पर ही हमलवार हैं। देश सहित प्रदेश के भाजपा नेता राहुल गांधी को अड़े हाथों लिए हुए हैं। हालही में एक बार फिर मध्य प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। 

मंत्री विश्वास सारंग ने ट्विटर द्वारा राहुल गांधी का अकाउंट ब्लॉक किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है, ट्विटर ने यदि राहुल गांधी का एकाउंट को ब्लॉक किया है तो आपने पीड़ित महिला का नाम उजागर किया है। इसमें राहुल गांधी की ही गलती है। 
राहुल गांधी ने जाकर कोई पदक अर्जित नहीं किया है। उन्होंने संपूर्ण महिला जाति और महिलाओं का अपमान किया है। विश्वास सारंग ने आगे कहा कि अब अगर कांग्रेस के सब नेता पप्पू बनना चाहते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि कांग्रेस की हालत क्या होगी? ट्विटर ने अगर राहुल गांधी का अकाउंट बंद किया है तो उसका कारण भी तो जान लो। 

इस से पहले भी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राहुल गांधी पर जोरदार तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी में ना तो अक्ल है ना ही राजनीतिक समझ है। यदि वह कांग्रेस का नेतृत्व करते हैं तो पार्टी का बेड़ागर्ग होने वाला है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नीति विहीन, नेता विहीन और नियत विहीन पार्टी बन गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button