MP: 9वीं-11वीं की फाइनल परीक्षाओं को लेकर मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा फ़ैसला, अब ऐसे होगी आयोजित

मध्यप्रदेश/भोपाल – प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा फैसला लिया हैं। जिसके तहत अब कक्षा 9वीं-11वीं की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है, परीक्षा घर से ली जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि कोरोना का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसके चलते छात्र-छात्राओं की ऑफलाइन परीक्षाएं कराना संभव नहीं है. ऐसे में छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं घर से ही कराने का फैसला लिया गया हैं।
घरों से परीक्षा देने के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र घर पर भेजे जाएंगे। स्टूडेंट्स कॉपियां स्कूल में जमा करायेंगे। ये फैसला बच्चों की सुरक्षा के चलते लिया गया हैं। मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश भर के ज्यादातर जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता हैं। घर से ही परीक्षाएं कराने को लेकर जल्द ही लिखित आदेश जारी होगा।
बता दे कि प्रदेश भर के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा नौवीं कक्षा 11वीं की फाइनल परीक्षाएं 12 अप्रैल से आयोजित की जा रही हैं।
इस से पहले मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की भी परीक्षाओं को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा हैं। मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि संक्रमण की स्थिति और बिगड़ती है तो बोर्ड परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार हो सकता है, लेकिन इस पर 15 अप्रैल के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि 30 अप्रैल से 10वीं और 1 मई से 12वीं की परीक्षाएं शुरु होनी हैं।
वहीं, मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर फैसला 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की समीक्षा बैठक में लिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री बैठक के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौजूदा हालातों पर कलेक्टरों से चर्चा करेंगे।


.jpeg)
