सभी खबरें

MP महिला कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के इस अभियान से बनाई दूरी, जोश पड़ा ठंडा

भोपाल : हालही में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने संभाली। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अकेले ही प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कई जान सभाएं, रोड शो भी किए। इतना ही नहीं इसके अलावा प्रियंका गांधी ने महिलाओं के वोट को रिझाने के लिए “लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान को जोर-शोर के साथ चलाया। लेकिन यूपी चुनाव में कांग्रेस मुंह के बल गिर पड़ी। उसकी सीटें 7 से घटकर सिर्फ 2 रह गई। 

बता दे कि इस अभियान के जरिए यूपी के चुनाव में आधी आबादी को साधने की कोशिश कांग्रेस पार्टी ने की थी। वहीं, यूपी में अभियान को मिल रहे समर्थन से उत्साहित होकर मध्य प्रदेश में भी महिला कांग्रेस ने इसे अपनाने का प्लान बना लिया था। नजर थी 2023 के चुनाव से पहले बड़ी आबादी पर। लेकिन यूपी ने प्रियंका गांधी का ये अभियान बुरी तरह से फ्लॉप हो गया। जिसके बाद अब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अभियान से अपने हाथ पीछे खींच लिए है। मध्य प्रदेश कांग्रेस का भी जोश ठंडा पड़ गया है। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान को फ़िलहाल डंप कर दिया है। यहां ये अभियान नहीं चलाया जाएगा। एमपी महिला कांग्रेस ने अब इस अभियान से हाथ पीछे खींच लिए हैं। 

एमपी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल इस अभियान से दूरी बनाती हुई नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि जिस महिला ने जिंदगी में संघर्ष करके मुकाम हासिल किया है ऐसी महिलाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभियान कहीं नजर नहीं आ रहा इस सवाल पर विभा पटेल साफ तौर पर कुछ कहने से बचती हुई नजर आई। 

गौरतलब है कि कांग्रेस को अब एक वर्ग विशेष को छोड़ सभी को साथ लेकर चलाने वाले अभियान की तलाश है. मतलब साफ है कि सिर्फ महिला वोटरों के सहारे नहीं पार्टी अपने पुराने नारे सबका साथ के साथ आगे बढ़ने की तरफ नजर आ रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button