सभी खबरें

MP : कर्मचारियों से जुड़े मामलें पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बड़ा ऐलान, हलचल तेज़

भोपाल : साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हर वर्ग को साधने में लगी है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कर्मचारियों से जुड़े मामले में एक बड़ा ऐलान किया है।

डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। जिन कर्मचारियों को संविदा तौर पर 3 साल पूरे हो चुके हैं उन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इससे जुड़े बिंदुओं को अपने वचन पत्र में शामिल करेगी।

गोविंद सिंह ने आगे कहा की कांग्रेस वचन पत्र में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति देने का वचन देगी और सत्ता में आने पर उसका पालन किया जाएगा।

गौरतलब है कि चुनावी माहौल में कांग्रेस एक एक वोट जुगाड़ने का प्रयास है। कांग्रेस की नजर भी कर्मचारियों के बड़े वोट बैंक पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button