1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP: कमलनाथ ने PM मोदी पर बोला हमला: कहा- ‘मतलब की बात मिनटों में होती है, घंटों में नहीं…

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए भाषण पर तंज कसते हुए कहा कि ‘मतलब की बात मिनटों में होती है, घंटों में नहीं…‘जवाब’ और ‘जवाबदेही’ लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है, जनता पर अहसान नहीं’। साथ ही कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि उनकी हज़ारों बातों में हर बात थी, सिवाय उसके जिसकी दरकार थी’ ‘मतलब की बात मिनटों में होती है, घंटों में नहीं…‘जवाब’ और ‘जवाबदेही’ लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है, जनता पर अहसान नहीं’।

बता दें कि विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जो लोकसभा में गिर गया। इससे पहले पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव को अपने लिए शुभ बताया। उन्होंने शेर-ओ-शायरी से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और भारत गठबंधन को अहंकारी गठबंधन बताया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वंशवादी और परिवारवादी होने का भी आरोप लगाया। करीब एक घंटे बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।