MP: कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेसियों को दी धमकी, कहा- असामाजिक तत्व अपनी औकात में रहे: जिस दिन अपने पर आया, 2 दिन में लटका दूंगा उल्टा

धार। राजनीती में बयानबाजी के चलते अक्सर नेताओं को मुँह की कहानी पड़ी है। लेकिन तब भी नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आये हैं। एक बार फिर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेसियों को खुले मंच से धमकी देते हुए कहा कि जिस दिन मैं अपने पर आ गया 2 दिन में उल्टा लटका दूंगा। सभी असामाजिक तत्व अपनी औकात के अंदर रहे। हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन हमें कोई छेड़े तो फिर छोड़ते नहीं है।
दरअसल, प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा है। इसे देखते हुए बीजेपी नेताओं ने अपने दौरे तेज कर दिये है। इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय धार (Dhar) जिले पहुंचे। जहां उन्होंने गंधवानी में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेसियों को खुले मंच से धमकी थी। बीजेपी नेता ने कहा कि मुझे पता चला है कि यहां कुछ कांग्रेस समर्थित लोग अवैध शराब का धंधा करते है, दादागिरी और गुंडागर्दी करते है। उनकी चलने वाली नहीं है। जिस दिन मैं अपने पर आ गया, 2 दिन में उल्टा लटका दूंगा। विजयवर्गीय यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि मैं चेतावनी दे रहा हूं यहां के सभी असामाजिक तत्वों को की वो अपनी औकात के अंदर रहे। मैंने पहले भी कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं है। लेकिन हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ते भी नहीं है। ये बाद ध्यान रखे।
.jpeg)


.jpeg)
