Jabalpur :- 26 जनवरी को सीएए विरोधियों ने तिरंगा यात्रा में किया पथराव

जबलपुर / गरिमा श्रीवास्तव :- सीएए(CAA)  विरोध इस कदर बढ़ चुका है कि लोग तिरंगा यात्रा पर भी पत्थरबाज़ी करने से नहीं कतरा रहे हैं। जबलपुर में 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस(Republic Day)  के शुभ मौके पर सीएए विरोधियों ने अपना विरोध दिखाने के लिए तिरंगा यात्रा पर भीषण पत्थरबाज़ी की।


जब प्रदर्शन बहुत ज़्यादा बढ़ गया तो पुलिस ने भीड़ पर अश्रुगैस के गोले छोड़े। तब जाकर भीड़ को काबू कर पाया गया। पत्थरबाज़ी लगभग 45 मिनट तक चलती रही।  बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी खुद निगरानी कर रहे हैं। जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने कहा- स्थिति पूरी नियंत्रण में है। जनजीवन सामान्य कर दिया गया है। सुरक्षा के तौर पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।
बता दें कि 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा आधारताल से रद्दी चौकी तक प्रस्तावित की गई थी। अभी यात्रा रद्दी चौकी तक पहुंची ही नहीं थी कि पुलिस ने यात्रा को रोक दिया।  रद्दी चौकी की दूसरी तरफ सीएए के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

विरोधियों का और तिरंगा यात्रा कर रहे लोगों का जब आमना सामना हुआ तो स्थिति बेहद बिगड़ गई। सीएए विरोधी भीड़ पर जम कर पत्थरबाज़ी करने लगे। पुलिस के मुताबिक दोनों ओर से हुए पथराव के बाद मामला इतना बढ़ गया कि अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक दोनों ओर से हुए पथराव के बाद मामला इतना बढ़ गया कि अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात करना पड़ा।

 

Exit mobile version