MP: आदिवासी स्वाभिमान यात्रा में पूर्व मंत्री ने सीधीकांड को बताया BJP का अहंकार

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में कल कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी स्वाभिमान यात्रा लेकर अलीराजपुर के जोबट पहुंचे। जिसमें यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत के साथ कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह, राजू टेकाम आदि मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह, विक्रांत भूरिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। आदिवासी की जमीन भाजपा के बड़े-बड़े दलाल और हिस्सेदार खरीदी कर कब्जा करने वाला बताते हुए पटवारी भर्ती घोटाले की बात कही। कहा शिक्षित युवाओं का मनोबल टूटा है। 3 महीने बाद आने वाली कांग्रेस के सरकार में युवाओं को रोजगार नौकरियां देने के साथ पुरानी पेंशन बहाली की बात।

मीडिया द्वारा पूछे गए गुटबाजी के प्रश्न पर कहा कि कांग्रेस से ज्यादा भाजपा में गुटबाजी है। सुनने में आता है शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा है। टिकट वितरण को लेकर कहा कि कमलनाथ के सर्वे के आधार पर ही योग्य लोगों को टिकटदिया।

Exit mobile version