MP: 2023 के चुनाव में BJP की 50 से ज्यादा सीटें आईं तो काला कर लूंगा मुंह- फूल सिंह बरैया

कांग्रेस के पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका दावा है कि आगामी चुनावों में प्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा केवल 50 सीटें ही जीत पाएगी। ऐसा वह भावनात्मक तौर पर नहीं बल्कि गणित के आधार पर कह रहे हैं और अपनी बात पर अटल हैं उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह विधानसभा के बाहर खड़े होकर खुद अपने हाथों से अपना मुंह काला कर लेंगे।
साथ ही बरैया ने कहा कि पहले यह वर्ग कांग्रेस से छिटका था, लेकिन वह हमारे भाई हैं, हमने मना लिया और जो बचे हैं उन्हें भी मना लेंगे। इसलिए हमारा दावा है कि प्रदेश में कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी और भारी बहुमत की सरकार बनेगी। कांग्रेस नेता ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि वह असंवैधानिक व्यक्ति हैं। उन्हें गृहमंत्री बनाया है यह बात ही समझ से परे है। वे संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने दतिया खत्म कर दिया और वहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त कर दी। चुनाव के दौरान पुलिस ने फेक वोटिंग को रोकने की जिम्मेदारी निभाने की जगह बटन दबाकर बीजेपी के पक्ष में जबरन वोट डाले और लोकतंत्र की हत्या की। गृहमंत्री के रूप में इस व्यक्ति ने जितने अन्याय किये वैसे तो पृथ्वी पर किसी ने भी नहीं किए।

पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार अब जब जाने के मुहाने की ओर है, तब एससी, एसटी और ओबीसी को नौकरियां देने की घोषणा करके उनके वोट हथियाने के प्रयास कर रही है, लेकिन अब ये लोग उनके जाल में फंसने वाले नहीं है । उन्हें पता है कि यह दाना चिड़िया को मारने के लिए डाला जा रहा है। उन्होंने फिर दोहराया कि अगले चुनाव में बीजेपी की 50 से ज्यादा सीटें आईं तो वह अपना मुंह काला कर लेंगे।
ग्वालियर में फूलसिंह बरैया ने कहा कि सरकार रोजगार सृजन की बात कर रही है अगर एससी,एसटी और ओबीसी वर्ग के वोट लेने के लिए ऐसी लुभावनी बातें कर रही है तो मैं ये संज्ञा देना चाहूंगा मालिक चिड़िया को दाना डालता है और एक शिकारी भी चिड़िया को दाना डालता है। बीजेपी का इन वर्गों को नौकरी देने का दाना शिकारी का दाना है। चिड़िया न समझ पाए तो चिड़िया मर जाएगी लेकिन हम चिड़िया को जगाने वाले भी हैं।
.jpeg)



