सभी खबरें

हॉर्स ट्रेडिंग मामला: शिवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा हम कुछ नहीं करेंगे, कांग्रेस के लोग ही गिराएंगे सरकार …..!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के कद्दावर नेता शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा पर कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था। अब इन आरोपों पर बीजेपी नेता शिवराज सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। साथ ही कमलनाथ सरकार का घेराव भी किया हैं। 

सरकार गिराने के सवाल पर शिवराज सिंह ने कहा हमने पहले भी कहा है हम ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है लेकिन अगर अपने बोझ से अगर कुछ होता है तो वह जाने। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ऐसी कोई सोच नहीं हैं।

शिवराज सिंह ने आगे दिग्विजय के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा की उनका काम सिर्फ आरोप लगाना हैं। अब इतने कांग्रेस में गुट है कि आपस में ही मारामारी मची है और आरोप हम पर लगाते हैं इसका मतलब क्या हैं। उन्होंने कहा कि सिंह को इससे क्या लेना कि मैंने क्या किया?

वहीं, दिल्ली जाने की बात को लेकर शिवराज ने कहा की – मैं तो दिल्ली आता-जाता ही रहता हूं। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं जब भी दिल्ली बुलाया जाता हैं, मै जाता हूं भारतीय जनता पार्टी के काम से जाता हूं। 

इसके अलावा राज्यसभा के सवाल पर शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह लड़ेंगे या ज्योतिरादित्य लड़ेंगे या कौन लड़ेगा, वही बता सकते है इसी चक्कर में यह सब कुछ हो रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button