सभी खबरें

कमलनाथ, राहुल गांधी को लंबे समय से अनदेखा कर रहे है, शायद उम्र हावी हो रही है – नरोत्तम मिश्रा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शिवराज सरकार  में महिला बाल विकास मंत्री और डबरा (Dabra) से BJP प्रत्याशी इमरती देवी (BJP candidate Imrati Devi) पर कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया हैं। 

कमलनाथ के इमरती देवी से माफी ना मांगने को लेकर नरोत्तम मिश्रा ( Narottam Mishra) ने कहा कि नवदुर्गा के पावन पर्व पर नारी शक्ति का अपमान जनता नही सहन करेगी, कांग्रेस चाहती है कि कमलनाथ (Kamal Nath) की असफलता छुपी रहे।

वहीं, बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह (BJP candidate Bisahulal Singh) की गलती पर स्वयं के माफ़ी मांगने को लेकर कहा कि हां मैंने संसदीय मंत्री होने के नाते माफी मांगी है, मैं कोई कमलनाथ थोड़ी हूं जो माफ़ी नही मांगूगा ।

नरोत्तम मिश्रा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी तंज कसा। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस (Congress) में दो तरह के लोग है, एक बुजुर्ग और दूसरे प्रौढ़ लोग है जिसमे राहुल गांधी कमलनाथ शामिल हैं। कमलनाथ, राहुल गांधी को लंबे समय से अनदेखा कर रहे है, शायद उम्र हावी हो रही है, इसलिए ये हो रहा हैं।  

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उपचुनाव (By-election) खत्म होते ही कमलनाथ का दिल्ली (Delhi) जाना तय हैं। नतीजे आने के बाद कमलनाथ भोपाल (Bhopal) में नहीं रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button