सभी खबरें

गुना मामले में बोले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, ये मप्र है यहां "कानून का राज" है ….. 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के गुना (Guna) में बुधवार को किसान के साथ हुए अमानवीय घटना के बाद से ही प्रदेश में बवाल मचा हुआ हैं। विपक्ष लगातार इस घटना की निंदा कर रहा हैं। वहीं, इन सबके बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। 

मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Minister Narottam Mishra) ने कहा कि एक टीम भोपाल (Bhopal) से गुना रवाना कर दी गई है, जो इस बात का पता करेगी, के घटना क्यों हुई, कैसे हुई और इसके पीछे कौन दोषी हैं। उन्होंने कहा कि ये मध्यप्रदेश है यहां कानून का राज हैं। पुलिस कानून का पालन कराएगी नहीं तो जो पालन नहीं करेगा जेल भेज देगी।

नरोत्तम मिश्रा (Minister Narottam Mishra) ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने घटना को गंभीरता से लिया और कलेक्टर-एसपी (Collector-SP) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button