सभी खबरें
ग्वालियर चंबल में बाढ़ की जिम्मेदार है मध्य प्रदेश सरकार:- पीसी शर्मा
.jpeg)
ग्वालियर चंबल में बाढ़ के जिम्मेदार है मध्य प्रदेश सरकार :- पीसी शर्मा
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का कहर मंडरा रहा है. नेताओं के बीच बाढ़ को लेकर भी अब तनातनी शुरू हो गई है. कांग्रेस के विधायक पीसी शर्मा ने ग्वालियर चंबल क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.
पीसी शर्मा ने कहा कि वेदर फोरकास्ट पहले से होता है लेकिन उसके बावजूद तैयारियां नहीं की गई , राहत दल भी देर से पहुंचे
उन्होंने यह भी कहा कि ग्वालियर चंबल इलाके में बाढ़ से स्थिति काफी बिगड़ चुकी है लेकिन इसके बावजूद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया गायब हैं.




